पन्ना: सतानंद गौतम बने भाजपा के खजुराहो लोकसभा संयोजक, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जताई प्रसन्नता

सतानंद गौतम बने भाजपा के खजुराहो लोकसभा संयोजक, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जताई प्रसन्नता
  • सतानंद गौतम बने भाजपा के खजुराहो लोकसभा संयोजक
  • भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जताई प्रसन्नता

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं दमोह जिले के प्रभारी सतानंद गौतम को भोपाल में आयोजित भाजपा की एक बैठक में खजुराहो लोकसभा का संयोजक बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के अच्छे प्रबंधन एवं चुनाव में प्रचंड जीत और 10 प्रतिशत अधिक वोट हासिल करने की उद्देश्य से अभी से ही चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है चुनावी गतिविधियां शुरू कर दी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता सतानंद गौतम को संयोजक बनाया गया है। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कई लगातार दौरे किए हैं और सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने की अपील की थी और वहीं सतानंद गौतम को खजुराहो लोकसभा का संयोजक बनाए जाने से लोगों में हर्ष है और जान ने पहचान इष्ट मित्र और भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। श्री गौतम ने कहा कि लोकसभा संयोजक का जो भी कार्य पार्टी द्वारा सौंपा जाएगा तत्परता और शीघ्रता के साथ पूरी ईमानदारी से करूंगा। मेरी पार्टी ने जो विश्वास जताया है मैं उसके प्रति आभारी हूं।

यह भी पढ़े -आदिवासी बाहुल्य ग्राम में स्थित विद्यालय में नहीं हैं व्यवस्थाएं, बाहर बैठकर पढने के लिए मजबूर छात्र-छात्राएं

Created On :   5 Feb 2024 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story