पन्ना: छ: वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छ: वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • छ: वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से छुरा जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना सांई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चले वारंटियों की धर-पकड करने के निर्देश दिए हैं। जिसके पालन में पवई थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार बैगी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरसिंहपुर थाना पवई में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंटी राकेश कुमार रजक पिता गंगाराम रजक निवासी बिरसिंहपुर गांव में छुरा लेकर घूम रहा है। सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया तो आरोपी राकेश रजक गांव में छुरा लिए घूमता मिला। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से छुरा जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय द्वारा अपराध क्रमांक 74/18 एवं अपराध क्रमाक 173/18 धारा 34 आबकारी एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक भागवत दयाल, लोकपाल सिंह, लखन लाल प्यासी, आरक्षक रंजित सिंह, महेश विश्वकर्मा, संजय पटेल, महेश चौहान, जितेंद्र गोयल, सुशील कोल, महिला आरक्षक अंजली मिश्र की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़े -लोक मार्ग बाधित करने पर पुलिस ने दर्ज किए अपराधिक प्रकरण

Created On :   15 Feb 2024 7:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story