- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पटवारियों ने किया सुंदरकाण्ड का पाठ
पटवारियों ने किया सुंदरकाण्ड का पाठ
By - Bhaskar Hindi |3 Sept 2023 7:21 AM GMT
डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। प्रदेश स्तरीय आव्हान पर पटवारी संघ के बैनर तले विगत २८ अगस्त से लगातारर जिले के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हडताल पर हैं। इसी क्रम में शनिवार को पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगों को पूरी करवाने व सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकाण्ड पाठ किया गया। ज्ञात हो कि पटवारियों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। इसके पूर्व ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों के बारे में सरकार को कई बार अवगत करा चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार उनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द निराकरण करें। इस दौरान शाहनगर के सभी पटवारी उपस्थित रहे। जिन्होंने ढोल मंजीरों की करतल ध्वनि के साथ संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया। साप्तहिक बाजार के चलते उपस्थित जनसमुदाय को प्रसाद वितरण कराया गया।
Created On :   3 Sept 2023 7:21 AM GMT
Next Story