- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कुत्तों के काटने से घायल बछिया को...
Panna News: कुत्तों के काटने से घायल बछिया को मिला उपचार

- शासन द्वारा पशुधन संजीवनी हेल्प लाइन १९६२ संचालित
- कुत्तों के काटने से घायल बछिया को मिला उपचार
Panna News: पशु पालकों को घर पहुंचकर पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भधान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा पशुधन संजीवनी हेल्प लाइन १९६२ संचालित की जा रही है। राज्य स्तरीय कॉल सेन्टर १९६२ में कॉल करके इसकी सेवाओं को पशुपालक प्राप्त कर सकते है। पशुधन संजीवनी सेवा की टीम द्वारा पशुओं को दिए जाने वाले उपचार से पशुओं की जान भी बच रही है।
आज १९६२ की पशुधन हेल्प लाइन की टीम बृजपुर कस्बे में एक पशुपालक के पशु के उपचार के लिए कॉल पर अटेन्ड पर वापिस लौट रही थी और पशुधन संजीवनी की टीम द्वारा बाजार में एक घायल बछिया को तडपते हुए देखा तो पशुधन संजीवनी की टीम के चिकित्सक डॉ. आकांक्षा अग्निहोत्री, मोबिन खान, बृजेेश प्रजापति द्वारा वाहन को रोका गया और स्थानीय गौ सेवकों सियाराम अहिरवार, ज्ञानचंद्र जैन आदि का सहयोग प्राप्त कर घायल बछिया के घावों की मलहम पट्टी की गई इंजेक्शन लगाया गया तथा दवा दी गई। पशु संजीवनी एक्सप्रेस टीम के इस दया और सेवा भाव की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की गई है। बताया गया है कि बछिया को कुछ दिन पूर्व गांव के ३-४ आवारो कुत्तों ने घेरकर उसे घायल कर दिया गया और इसकी स्थिति काफी दयनीय होती जा रही थी। पशुधन संजीवनी एक्सप्रेस की टीम के उपचार से घायल बछिया के शीघ्र ही स्वस्थ्य होने की उम्मीद की जा रही है।
Created On :   28 April 2025 12:48 PM IST