- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन हेतु...
Panna news: मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन हेतु कार्यकर्ताओं से की गई रायशुमारी

By - Bhaskar Hindi |11 Dec 2024 5:56 AM
- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में संगठन पर्व मनाया जा रहा
- मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन हेतु कार्यकर्ताओं से की गई रायशुमारी
Panna news: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में संगठन पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें बूथ स्तर पर मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन रायशुमारी के द्वारा किया जाना है। इसी कड़ी में मंगलवार को विश्राम गृह पवई में मंडल प्रभारी आशीष तिवारी के द्वारा मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्षों के चुनाव हेतु इसी तरह से रायसुमारी की प्रक्रिया का पालन किया जाता है जिसके बाद इस प्रकिया में आने वाले नाम पर संगठन विचार कर एक योग्य मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा करता है। इस प्रक्रिया में पवई मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
यह भी पढ़े -सप्ताह में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला नसबंदी के लिए दो दिन लगेगा शिविर
Created On : 11 Dec 2024 5:56 AM
Next Story