Panna News: कायस्थ समाज द्वारा बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

कायस्थ समाज द्वारा बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • चित्रांश मानस मंडल कायस्थ समाज पन्ना के द्वारा
  • बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

Panna News: चित्रांश मानस मंडल कायस्थ समाज पन्ना के द्वारा कायस्थ समाज के बच्चों के बौद्धिक स्तर को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कायस्थ समाज के बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए दो गु्रप बनाए गए प्रथम कक्षा 6 से 8 एवं 9वीं से 12वीं तक का रहा। इस प्रतियोगिता में दोनों गु्रप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान की जाएगी एवं प्रथम 10 बच्चों के लिए भी शील्ड एवं शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े -कीरतपुर सरपंच की सराहनीय पहल, ग्राम पंचायत की बेटी के विवाह पर अपनी तरफ से देतीं हैं उपहार

इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में बिंदु कुमार खरे अध्यक्ष कायस्थ समाज, अशोक सक्सेना पूर्व अध्यक्ष कायस्थ समाज पन्ना, महेश प्रसाद खरे पूर्व अध्यक्ष, अरविंद खरे पूर्व प्राचार्य, अरुण खरे, पूर्व सचिव रामेश्वर प्रसाद खरे, भानु प्रकाश खरे, श्रीमती संगीता खरे, अभिषेक श्रीवास्तव, सुश्री सुपर्णा श्रीवास्तव एवं वेद प्रकाश खरे की मुख्य भूमिका रही। चित्रांश मानस मंडल के सभी सदस्यों ने कायस्थ समाज के बच्चों एवं अभिभावकों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पन्ना के इतिहास से बच्चों को अवगत कराना रहा है।

यह भी पढ़े -रेल की पटरी में मिला शहर के युवक का शव, राजनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

Created On :   28 Oct 2024 8:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story