Panna News: प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने पर प्रदेश सरकार का जताया आभार

प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने पर प्रदेश सरकार का जताया आभार
  • प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान
  • 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने पर प्रदेश सरकार का जताया आभार

Panna News: अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पन्ना ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों का ५ प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर केंद्र के समान 55 प्रतिशत किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव, मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ पन्ना के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह परमार और मोर्चा के जिला सचिव विनोद अवस्थी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एरियर राशि किस्तों में देने के निर्देश का भी स्वागत किया और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी सरकार से विचार करने का आग्रह किया।

जिले के कर्मचारियों ने शासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं आर.डी. चौरसिया, रमेश प्रसाद पटेल, बाला प्रसाद परौंहा, डॉ. दिनेश कुमार पटेल, सलीम खान, आर.पी. प्रजापति, राजकिशोर शर्मा, अशोक कुमार पाण्डेय, विमल कुमार यादव, कमलेश कुमार त्रिपाठी, महीप कुमार रावत ने भी अपने-अपने संगठनों की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

Created On :   29 April 2025 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story