- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- छत्रशाल महाविद्यालय में एप्को...
Panna News: छत्रशाल महाविद्यालय में एप्को संस्था ने पर्यावरण नियोजन पर आयोजित की कार्यशाला

- छत्रशाल महाविद्यालय में एप्को संस्था ने
- पर्यावरण नियोजन पर आयोजित की कार्यशाला
Panna News: पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को भोपाल के तत्वाधान में छत्रशाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के ईको क्लब के द्वारा १० फरवरी को पौधारोपण तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.पी.एस. परमार ने इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण हेतु जीवन शैली अपनाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। जनभागीदारी अध्यक्ष राजेश गौतम ने सही तरीके से पौधारोपण सीखने की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए कार्यशाला के विभिन्न सत्रों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने विषय पर प्रकाश डालते हुए पौधारोपण के लिए तकनीक जैसे पौधे से पौधे के बीच में उपयुक्त दूरी, मिट्टी की स्थिति, रोपण वाले पौधों की स्थिति सही से पानी देने की आवश्यकता आदि पर चर्चा की।
प्रथम तकनीकी सत्र के रिसोर्स पर्सन कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के हॉर्टिकल्चर साइंटिस्ट डॉ. रणविजय प्रताप सिंह ने व्याख्यान सह प्रदर्शन के माध्यम से पौधारोपण की विभिन्न तकनीक, हाइड्रोपोनिक्स, वर्टिकल गार्डन, टेरेस फार्मिंग, कंटूर फार्मिंग आदि के साथ ही पौधारोपण के लिए उपयुक्त जलवायु, तापक्रम, मृदा, पानी तथा स्थानीय प्रजाति की उपयोगिता आदि की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। द्वितीय तकनीकी सत्र के रिसोर्स पर्सन कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के सीनियर तकनीकी सहायक रितेश बगौरा ने वर्मी कंपोस्टिंग पर व्याख्यान सह प्रदर्शन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोचक जानकारी देते हुए वर्मी कंपोस्टिंग प्लांट सेटअप करने के लिए प्रेरित किया। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रिया शर्मा एवं शिवानी ठाकुर ने कार्यशाला में मिशन लाइफ पर अपना प्रस्तुतीकरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.एन. जयसवाल एवं आभार प्रदर्शन डॉ. पीयूषा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी.पी. मिश्र, एनसीसी अधिकारी सिद्धू सिंह तथा विभिन्न संकायों के 65 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कर सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन समरोह में मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण अनुकूल जीवन रीति अपनाने हेतु शपथ ग्रहण किया गया तथा सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
Created On :   11 Feb 2025 12:41 PM IST