पन्ना: महाशिवरात्रि पर बाबा कैलाशी, भूमेश्वर, सर्वेश्वरनाथ धाम में लोगों ने जल किया अर्पित

महाशिवरात्रि पर बाबा कैलाशी, भूमेश्वर, सर्वेश्वरनाथ धाम में लोगों ने जल किया अर्पित
महाशिवरात्रि पर बाबा कैलाशी, भूमेश्वर, सर्वेश्वरनाथ धाम में लोगों ने जल किया अर्पित

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। शुक्रवार को पूरे देश भर के साथ-साथ पवई क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम है। क्षेत्र भर के शिवालियों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान शंकर के दर्शन करने के लिए उमड़ रही है। पवई के बाबा कैलाशी, भूमेशवर महादेव डाहीखेरा एवं सर्वेश्वरनाथ धाम बिरसिंहपुर में लोग सुबह से ही भगवान भोलेनाथ को जल के साथ भांग, धतूरा आदि अर्पित कर सुख समृद्धि का आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के द्वारा शिवरात्रि पर व्रत भी रखा गया है। जनपद पंचायत परिसर में अध्यक्ष मोहनी आनन्द मिश्रा, सीईओ आखिलेश उपाध्याय सहित जनपद अंतर्गत जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में रुद्राभिषेक और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया उसके बाद कन्या भोज और प्रसाद का वितरण किया गया।

यह भी पढ़े -कल्दा पहाड में खिलाडियों के लिए स्टेडियम की दरकार, खेल प्रतिभाओं को आगे बढने का मिलेगा मौका

बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भक्तों के लिए बेहद खास होता है भोलेनाथ की पूजा करने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और शक्ति का मिलन हुआ था इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। बिरसिंहपुर स्थित सर्वेश्वरनाथ धाम में भारतेन्दु सिंह दाऊ की उपस्थिति भगवान शिव की बारात का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र भर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित हुए।

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में दिया कार्यवाही के लिए आवेदन

Created On :   9 March 2024 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story