- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मोहन्द्रा सरपंच व भाजपा मंडल...
मोहन्द्रा सरपंच व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भेंट

By - Bhaskar Hindi |27 Aug 2023 12:23 PM IST
डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। जिले की पवई विधानसभा के मोहन्द्रार भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरूण चौरसिया द्वारा शुक्रवार को राजधानी भोपाल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात की गई। श्री चौरसिया ने शुक्रवार को भोपाल में पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से भी मुलाकात कर पवई विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की। ज्ञात हो कि अरूण चौरसिया मोहन्द्रा से भाजपा के मण्डल अध्यक्ष होने के साथ-साथ मोहन्द्रा के सरपंच है और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता है।
Created On :   27 Aug 2023 12:23 PM IST
Next Story