- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दीपक तिवारी मध्य प्रदेश शिक्षक...
Panna News: दीपक तिवारी मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

- अजयगढ़ में मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
- दीपक तिवारी मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
Panna News: अजयगढ़ में मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में शिक्षक कांग्रेस के संगठन प्रभारी रामनरेश त्रिपाठी, प्रांत अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी, प्रांतीय महामंत्री कमलेश त्रिपाठी, पन्ना जिला शाखा के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी कटनी जिला अध्यक्ष रामनिधि मिश्रा, प्रांतीय सचिव श्रवण पाठक, पूर्व संभागीय अध्यक्ष प्रमोद अवस्थी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जिला पन्ना सहदीप शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला शाखा पन्ना के जिला अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उच्च माध्यमिक शिक्षक दीपक तिवारी जिला शाखा पन्ना के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। बैठक में राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल किए जाने सहित शिक्षकों से संबंधित अनेक विषयों के लिए संघर्ष किए जाने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की गई।
Created On :   23 April 2025 3:51 PM IST