पन्ना: विवाहिता ने निगला कीटनाशक, गंभीर हालत में कटनी रेफर

विवाहिता ने निगला कीटनाशक, गंभीर हालत में कटनी रेफर
  • विवाहिता ने निगला कीटनाशक
  • गंभीर हालत में कटनी रेफर

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत ईमलिया ग्राम में शनिवार की रात अपने घर में रखी कीटनाशक दवा निगलने से 21 वर्षीय विवाहिता बेसुध अवस्था में शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाई गई। जहां प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया गया। युवती के पति नरेश सिंह ने बताया परिवार मैंने और मेरी पत्नि कृष्णा सिंह ने रात को भोजन किया और कमरे में सोने चली गई तभी अचानक उसे उल्टी होने लगी जिस पर मैंने पूछा तो उसने बताया कि उसने पशुओं को को लगने वाली इल्ली मारने की दवा निगल ली है। जिस पर उसे तत्काल इलाज के लिए शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जिस पर बीएमओ शाहनगर ने इसकी तहरीर थाना शाहनगर भेजी गई। वहीं उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कटनी के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े -अवैध रूप से पिकअप में ले जाये जा रहे १४ नग भैंस वंशीय पशु बरामद, पिकअप वाहन का ड्राईवर मौके से भागा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Created On :   29 July 2024 5:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story