- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आयोजित हुआ महारूद्राभिषेक व महेश्वर...
आयोजित हुआ महारूद्राभिषेक व महेश्वर पूजन

By - Bhaskar Hindi |28 July 2023 1:47 PM IST
डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। नगर के गांधी चौक वार्ड क्रमांक 11 निवासी नगर के प्रतिष्ठित एवं पूर्व पार्षद दीपक सोनी अमित सोनी के निवास सावन माह के उपलक्ष्य में महेश्वर पूजन महा रूद्राभिषेक शिवार्चन एवं महामृत्युंजय मंत्रानुष्ठान का पंच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम पंडित दशरथ प्रसाद त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी, रामेश्वर प्रसाद गौतम, राजू गर्ग, मदन लाल पाण्डेय, पवन कुमार गर्ग, आयुष त्रिपाठी एवं प्रदीप द्विवेदी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण तथा विधि विधान के साथ चल रहा है। हवन पूजन एवं समापन 31 जुलाई को होगा। साथ ही नगर के अनेक घरों में भगवान शिव का पूजन पार्थिव शिवलिंग निर्माण रूद्राभिषेक प्रतिदिन हो रहा है।
Created On :   28 July 2023 1:47 PM IST
Next Story