- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भक्तिभाव के साथ आज मनाया जायेगा...
पन्ना: भक्तिभाव के साथ आज मनाया जायेगा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव

- श्री हरि विष्णु के अंशावतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव
- भक्तिभाव के साथ आज मनाया जायेगा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव
डिजिटल डेस्क, पन्ना। श्री हरि विष्णु के अंशावतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पर्व पर दिनांक १० मई को हर्षोल्लास तथा भक्तिभाव के साथ मनाया जायेगा। पन्ना शहर के श्रीराम जानकी मंदिर में पम्परा के अनुसार अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के तत्वाधान में जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के संबध ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष पंडित रामगोपाल तिवारी ने बताया कि भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा सुबह ८ बजे से ११ बजे तक विधि-विधान के साथ होगी। इसके बाद दोपहर १२ बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा तत्पश्चात दोपहर १ बजे से २ बजे तक हवन-पूजन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। वहीं भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के तत्वाधान में पन्ना शहर के बेनीसागर तालाब के बीच में क्षीर सागर मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्राम्हण एकता परिषद के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह ८ बजे से संगीतमयी सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा तथा सुंदरकाण्ड के समापन के उपरांत जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जायेगा।
यह भी पढ़े -बस स्टैण्ड पर समय से पूर्व व अव्यवस्थित खडी बसों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही
Created On :   10 May 2024 1:31 PM IST