- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कायस्थ समाज की बैठक आज
पन्ना: कायस्थ समाज की बैठक आज

By - Bhaskar Hindi |7 April 2024 1:26 PM IST
- कायस्थ समाज की बैठक आज
- कायस्थ समाज के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी
डिजिटल डेस्क, पन्ना। कायस्थ समाज के सचिव राजीव खरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि ७ अप्रैल २०२४ दिन रविवार को शाम ७ बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिर के सभागार में कायस्थ समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा एवं दिनांक १४ मई को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा बनाई जायेगी। कायस्थ समाज के संरक्षक गंगा प्रसाद खरे एवं अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार सक्सेना ने समाज के वरिष्ठजनों, माताओं, बहिनों, युवाओं व बच्चों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
Created On :   7 April 2024 1:26 PM IST
Next Story