- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आयुष विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को...
आयुष विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को दी गई आई फ्लू संक्रमण से बचाव की जानकारी

By - Bhaskar Hindi |28 July 2023 12:40 PM IST
डिजिटल डेस्क, पहाडीखेरा नि.प्र.। पहाडीखेरा क्षेत्र में आयुष विभाग पन्ना द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.के. वर्मा के मार्गदर्शन में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाडीखेरा में शासकीय आयुष औषधालय से डॉ. आशा द्वारा आई फ्लू संक्रामक बीमारी के विषय में शिक्षक एवं बच्चों को जानकारी दी गई एवं आई फ्लू बीमारी से बचाव के उपाय बताए साथ ही औषधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान करण सिंह यादव, इंद्रपाल प्रजापति, श्रीमती प्रीति दीक्षित द्वारा योग अभ्यास कराया गया एवं योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
Created On :   28 July 2023 12:40 PM IST
Next Story