- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- रैपुरा में मनाई गई पूर्व...
रैपुरा में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

By - Bhaskar Hindi |21 Aug 2023 12:25 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। देश में सूचना प्रोद्योगिकी के जनक एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती ब्लाक कांग्रेस कमेटी रैपुरा द्वारा मनाई गई। जिसमें समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया गया। इस जयंती कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन, महेश अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष, नन्नाई लोधी ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष, सुरेश सोनी ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रियेश अग्रवाल जिला समन्वयक सेवादल, डॉ. स्वपनिल जैन, वीरेन्द्र दुबे, यंग बिग्रेड ब्लाक अध्यक्ष रैपुरा दिलीप खरे, लोकेन्द्र यादव मण्डलम अध्यक्ष, जागेन्द्र लोधी, संदीप अग्रवाल, नरेश सोनी, गुड्डु जैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   21 Aug 2023 12:25 PM IST
Next Story