- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कार्यकर्ताओं के बल पर बनायें सरकार,...
कार्यकर्ताओं के बल पर बनायें सरकार, जीतेंगे विधानसभा चुनाव: चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ताओं के दम पर ही आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भाजपा का विजय रथ अनवरत रूप से गतिमान करेगी। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में संपन्न हुईं। बैठक के मुख्य अतिथि सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विधानसभा के कार्यक्रम तय किए गए। सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रवास करने की नसीहत जिला अध्यक्ष श्री चौरसिया ने दी। विधानसभा संचालन टोली के मध्य कार्यों का विभाजन किया गया। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी और उसके प्रतीक चिन्ह कमल के लिए काम करेंगे। उक्ताशय की बात चौधरी मुकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचरण किया सभी कार्यकर्ता पूर्ण विश्वास और उर्जा से लवरेज रहे। संत रविदास जयंती को लेकर भी संगठन ने जिला स्तर पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम करने की योजना बनाई। इस पूरे कार्यक्रम को अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्पन्न करेंगे। किसानों को लेकर प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से सभी कार्यकर्ता जुड़ेंगे और किसान मोर्चा विशेष रूप से इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाएगा। आज की इस बैठक में मुख्य रूप से डोली शर्मा, श्रीमती मीना राजे, श्रीमती मीना पाण्डेय, सुशील त्रिपाठी, अंकुर त्रिवेदी, आशीष तिवारी, गोरेलाल अहिरवार, विवेक बॉबी मिश्रा, राजेश वर्मा, ब्रजेंद्र मिश्रा, दुर्गेश शिवहरे और सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Created On :   28 July 2023 1:43 PM IST