कार्यपालन अभियंता पवई ने रैपुरा क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं की सुनीं समस्यायें

कार्यपालन अभियंता पवई ने रैपुरा क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं की सुनीं समस्यायें
  • रैपुरा क्षेत्र में विगत कई दिनों से लोगों को लो वोल्टेज की समस्या
  • कार्यपालन अभियंता पवई ने रैपुरा क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, पन्ना। रैपुरा क्षेत्र में विगत कई दिनों से लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड रहा है। जिसकी शिकयतें लगातार लोगों द्वारा की जा रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन अभियंता पवई संजीव कुमार सोनी ने क्षेत्र का भ्रमण कर लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण किए जाने का लोगों को भरोसा दिलाया। साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही लोगों को लो वोल्टेज की समस्या बार-बार विद्युत कटौती का सामना नहीं करना पडेगा। इस दौरान उनके साथ रैपुरा के कनिष्ठ अभियंता शाहिद कमल एवं विद्युत विभाग के सभी कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Created On :   27 July 2023 12:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story