- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में...
रथयात्रा सम्पन्न: भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में हुए सात मूर्तियों के दर्शन

By - Bhaskar Hindi |18 July 2024 2:35 PM IST
- सात मूर्तियों के दर्शन १७ जुलाई को हुए
- भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में हुए सात मूर्तियों के दर्शन
डिजिटल डेस्क, पन्ना। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाले सात मूर्तियों के दर्शन १७ जुलाई को हुए और इसके साथ ही ऐतिहासिक रथयात्रा का समापन भी हो गया। शाम ०७ बजे विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं को सात प्रतिमाओं के दर्शन के लिये मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में वर्ष मेंं एक साथ सात प्रतिमाओं के होने वाले दर्शनों के लिये नगर सहित आस-पास के क्षेत्रो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिये पहुंचे। इसी के साथ ऐतिहासिक रथयात्रा का समापन हो गया।
यह भी पढ़े -विधायक ने मोहन्द्रा में किया वृक्षारोपण, पुन्नहाई में बनेगी ग्रीन जिम
Created On :   18 July 2024 1:29 PM IST
Next Story