निर्माण कार्य शुरु: अधूरे पड़े कांग्रेस भवन का आज से शुरू होगा निर्माण कार्य

अधूरे पड़े कांग्रेस भवन का आज से शुरू होगा निर्माण कार्य
  • तीस वर्ष से अधिक व्यतीत हो जाने के बाद
  • अधूरे पड़े कांग्रेस भवन का आज से शुरू होगा निर्माण कार्य

डिजिटल डेस्क, पन्ना। तीस वर्ष से अधिक व्यतीत हो जाने के बाद इंद्रपुरी कालोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय का अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। एक बार फिर से उसके निर्माण कार्य कराये जाने की कवायद की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह द्वारा ०५ सितम्बर को प्रात: ११ बजे जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व मोर्चा संगठनों से अध्यक्षों व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जहां पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा। इसके लिए पार्टी के जिम्मेदारों से धन संग्रह भी किया जायेगा।

यह भी पढ़े -बीएलओ के कार्यों की समीक्षा कर सत्यापन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश, जिले में वर्तमान में दर्ज हैं 7 लाख 72 हजार 950 मतदाता

अभी कुछ नेताओं ने अपनी तरफ से सहयोग प्रदान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह ने कहा कि इस कार्य के लिए पार्टी के सभी लोगों की इच्छा है कि कार्यालय बनें और वहीं से गतिविधियां संचालित हों। सभी की भावनाओं के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ अधूरे पडे कार्यालय को पूरा किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठजनों में इस कार्य के लिए मार्गदर्शन लिया जायेगा। श्री सिंह ने कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़े -बीएलओ के कार्यों की समीक्षा कर सत्यापन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश, जिले में वर्तमान में दर्ज हैं 7 लाख 72 हजार 950 मतदाता

Created On :   5 Sept 2024 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story