पन्ना: शाहनगर, बिसानी एवं टिकरिया में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

शाहनगर, बिसानी एवं टिकरिया में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
  • शाहनगर, बिसानी एवं टिकरिया में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
  • योग दिवस पर छात्र-छात्राओं मे उत्साह देखने को मिला

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। स्वामी विवेकानन्द जंयती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय शाहनगर सीएम राईज सहित बिसानी हायर सेकेङरी, बोरी हायर सेकेन्ङरी एवं टिकरिया हायर सेकेन्ङरी में मनाया गया। जहां सभी विद्यालयों मे इस योग दिवस पर छात्र-छात्राओं मे उत्साह देखने को मिला। जहां शाहनगर सीएम राईज परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ इस योगाभ्यास में शामिल हुआ।

सुबह 9 बजे से शुरू हुये इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व प्राचार्य डी.पी. तिवारी मलखॉन सिंह यादव, बीआरसी अमित श्रीवास्तव, सीएम राईज विद्यालय प्रभारी प्राचार्य भरत पाण्डेय ने मां सरस्वती एवं योग गुरू स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात आकाशवाणी के प्रसारण के माध्यम से सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस अवसर पर शाहनगर सीएम राईज प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पाण्ङेय ने योग के बारे मे बताया गया। इसी प्रकार हायर सकेण्डरी स्कूल बिसानी में पूर्व प्राचार्य एल.पी.तिवारी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक महेन्द्र सेठिया की विशेष उपस्थिति में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों के साथ स्थानीय गणमान्य नागारिकों के साथ ही विद्यालय के ४५० विद्यार्थी सम्मलित हुए आयोजित कार्यक्रम में आयोजित विद्यालय प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से अवगत कराया गया।

यह भी पढ़े -राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जंयती

Created On :   13 Jan 2024 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story