पन्ना: ब्राह्मण समाज पन्ना के जिलाध्यक्ष रामगोपाल तिवारी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

ब्राह्मण समाज पन्ना के जिलाध्यक्ष रामगोपाल तिवारी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री
  • ब्राह्मण समाज पन्ना के जिला अध्यक्ष
  • ब्राह्मण समाज पन्ना के जिलाध्यक्ष रामगोपाल तिवारी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, पन्ना। ब्राह्मण समाज पन्ना के जिला अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी जो सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में चल रहा है। उनको देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे व अस्पताल में भर्ती श्री तिवारी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने भी पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

यह भी पढ़े -जबलपुर संभाग स्तरीय खेलकूंद प्रतियोगिता में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गौरतलब हो कि 25 जून की सुबह ०6 बजे पन्ना-देवेंद्रनगर मार्ग में उस समय श्री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब वह रोजाना की तरह अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक में जा रहे थे तभी पीछे से उनको एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिससे उनका बांया पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। उन्हें बेहोशी हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तथा उसी दिन मध्य प्रदेश सरकार की पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा के जरिए खजुराहो से भोपाल एयरलिफ्ट कराया गया था।

यह भी पढ़े -जनसुनवाई में अनुपस्थित पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्यवाही की मांग

Created On :   13 July 2024 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story