पन्ना: साठ वर्षीय महिला के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म

साठ वर्षीय महिला के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म
  • थाना शाहनगर क्षेत्र अंतर्गत एक बेहद चौकाने वाली खबर
  • साठ वर्षीय महिला के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। थाना शाहनगर क्षेत्र अंतर्गत एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आई है जिसमें ६० वर्षीय वृद्धा के साथ एक ७० वर्षीय वृद्ध द्वारा दुष्कर्म किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब महिला अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी तभी आरोपी वृद्ध ने घर में पहुुंचकर वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया गया। इसकी जानकारी तब लगी जब पीडिता वृद्धा की बडी बहु शौंच क्रिया के लिए उठी तो उसने देखा कि आरोपी घर से निकलकर भाग रहा है जिस पर उसके द्वारा शोर मचाया गया और सुबह शाहनगर थाना में पहुंचकर इसकी सूचना दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी वृद्ध के विरूद्ध आईपीसी की धारा ३७६, ४५०, ३२३, ५०६ व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है।

यह भी पढ़े -शाला में प्रवेशोत्सव के साथ हुआ गणवेश व पुस्तकों का वितरण

इनका कहना है

एक वृद्ध महिला के साथ शारिरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है, जिस पर पुलिस द्वारा प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर पवई न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रजनी शुक्ला

नगर निरीक्षक थाना शाहनगर

यह भी पढ़े -करुणामय अमृत जन कल्याण समिति ने महिलाओं को किया जागरूक

Created On :   9 April 2024 8:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story