सदस्यता अभियान: देवेन्द्रनगर में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित किया गया कार्यक्रम

देवेन्द्रनगर में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित किया गया कार्यक्रम
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशन में
  • देवेन्द्रनगर में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित किया गया कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशन में पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रह है। जिस क्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी के मार्गदर्शन में आज २७ अगस्त को मण्डल देवेन्द्रनगर अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंकुर त्रिवेदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गुनौर राजेश वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती, भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवल व माल्यापर्ण के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अंकुर त्रिवेदी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यक्र्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के संबध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान ०२ सितम्बर २०२४ से प्रारंभ होगा जिसमें ८८००००२०२४ नंबर पर मिस्ड काल देकर सदस्य बनाया जा सकता है। वहीं इस कार्य हेतु जिले में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जायेगा जिसमें प्रत्येक विधानसभा पर एक कार्यकर्ता संवाद सहयोगी के रूप में रहेगा।

यह भी पढ़े -विसंगतियों के समाधान के बाद भी अतिशेष शिक्षकों का किया जाये युक्ति-युक्तिकरण, ज्ञापन सौंपकर की मांग

इस कार्य हेतु सोशल मीडिया टीम को सक्रिय किया जायेगा। पार्टी का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों व आमजन को पार्टी से जोडना है। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश वर्मा ने सदस्यता अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी ०५ सितम्बर शिक्षक दिवस पर निजी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाये जाने का कार्य पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा। इसी प्रकार १७ सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर कारीगर, मजदूर या अन्य श्रेणी के लोगों को सदस्यता दिलायी जायेगी। २५ सितम्बर को पंडित दीनदयाल जयंती पर प्रत्येक वर्ग व छोटे-छोटे स्थानों पर पहुंचकर सदस्यता अभियान को विशेष अंतिम छोर के व्यक्ति को भी पार्टी की सदस्यता दिलायी जायेगी। वहीं प्रत्येक दिवस पार्टी से जुड रहे नवीन सदस्यों की प्रतिदिन रात्रि ०९ बजे मॉनीटरिंग की जायेगी। इस कार्यक्रम में अनिल सिंह, उमेश शर्मा, अरूण गर्ग, हीरा पटेल मण्डल अध्यक्ष, रामेश्वर गुप्ता, धुव्र चौबे, शैलेष अग्रवाल, रमाकांत शुक्ला, आशीष तिवारी, कमलेश राजे, दीक्षा मिश्रा महिला मोर्चा मंत्री सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -क्रेशर गिट्टी के पत्थर की खुदाई से बनीं गहरी खदान में मौत की चट्टानें, ठेकेदार की लापरवाही को लेकर जिम्मेदार फिर भी खामोश

Created On :   28 Aug 2024 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story