सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला ने की खुदकुशी

By - Bhaskar Hindi |28 March 2023 1:35 PM IST
सतना सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला ने की खुदकुशी
डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल अस्पताल मैहर में कार्यरत महिला ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नगर के सरपहिया तालाब के पास रहने वाली प्रभा चौरिहा पति सभापति चौरिहा 50 वर्ष, ने सोमवार दोपहर को तकरीबन ढ़ाई बजे घर के पास स्थित तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगने पर परिजनों ने पुलिस की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला बीते दो दशकों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी।
Created On :   28 March 2023 1:35 PM IST
Next Story