- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अमेरिका से लौटी महिला कोरोना...
अमेरिका से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव, घर पर किया आइसोलेट

डिजिटल डेस्क जबलपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच जिले में गुरुवार को एक महिला संक्रमित मिली। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बेटी के साथ अमेरिका की यात्रा कर लौटी है। वह अपनी बेटी से मिलने अमेरिका गई थी। लौटने के बाद जब कोरोना से जुड़े लक्षण सामने आए तो महिला ने निजी लैब में जाँच कराई, जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में 26 दिनों बाद कोरोना का कोई मरीज मिला है। जिसके बाद अब एक्टिव केस भी एक हो गया है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई ने बताया कि बिलहरी निवासी 45 वर्षीय महिला हाल ही में अमेरिका से पति और बेटी के साथ लौटी है। गुरुवार को जाँच के लिए निजी लैब को सैम्पल दिया था, जो कि पॉजिटिव आया है। महिला को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। आज परिवार के अन्य सदस्यों के सैम्पल घर टीम भेजकर कराए जाएँगे। सैम्पल्स की जाँच मेडिकल कॉलेज की वॉयरोलॉजी लैब में होगी। वहीं जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैम्पल ग्वालियर भेजे जाएँगे। बीएफ-7 वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सभी पॉजिटिव की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश सरकार से प्राप्त हुए हैं। इधर कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कहा है कि बूस्टर डोज लगाने अभियान चलाया जाएगा। सभी लोग कोविड को लेकर सतर्क रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें।
Created On :   29 Dec 2022 11:32 PM IST