- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पारा उछलने से बढ़ी उमस और चुभनभरी...
पारा उछलने से बढ़ी उमस और चुभनभरी गर्मी , शाम को तेज हवा झकझोर रही

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिन की शुरुआत ही चुभनभरी गर्मी से हो रही है। उमस के चलते लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं।सुबह से ही सूरज आंखें तरेरे हुए हैं। सोमवार को भी पारा उछलने से भारी गर्मी महसूस हो रही थी । शहरवासी दिन भर उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। मंगलवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
ब्रह्मपुरी रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून पहुंच गया है। अगले 4-5 दिन में नागपुर समेत विदर्भ में मानसून बरस सकता है। केरल में मानसून पहुंचने के बाद शहर के मौसम का मिजाज भी धीरे-धीरे बदल रहा है। पिछले तीन दिन से शाम को अचानक धूल भरी आंधी चल रही है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो जाती है लेकिन मौसम का ऐसा मिजाज हर जगह ऐस जैसा नहीं होता। कहीं बौछारें पड़ती है तो कहीं बिलकुल सूखा रहता है।
8 जून को तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन पारा अब पुन: उछाल मार रहा है। सोमवार को तापमान में और वृद्धि हुई। तापमान बढ़ने से गर्मी व उमस भी बढ़ गई। सोमवार को विदर्भ में ब्रह्मपुरी 46.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मंगलवार को पारा नीचे आ सकता है। दिन में गर्म हवा चलेगी। शाम को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। उल्लेखनीय है कि केरल में दस्तक देने के बाद मानसून मुंबई तक पहुंच चुका है ।मुंबई में कल अच्छी बारिश हुई । उम्मीद की जा रही हैै कि एक-दो दिनों मानसून विदर्भ में आ सकता है। इस बार मानसून की देरी से किसानों के खेती के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। आम आदमी के साथ किसानों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
Created On :   11 Jun 2019 12:03 PM IST