आदिवासियों की बातें करने वाले उन्हें नहीं देते 5 मिनट का वक्त

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा बढ़ रहे प्रताडऩा के मामले आदिवासियों की बातें करने वाले उन्हें नहीं देते 5 मिनट का वक्त


डिजिटल डेस्क जबलपुर। आदिवासियों के कल्याण की बड़ी-बड़ी बात करने वाले भाजपा नेताओं के पास उनकी पीड़ा सुनने के लिये 5 मिनट का वक्त भी नहीं है। उक्त आरोप पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रवार्ता में लगाये। उन्होंने कहा कि पन्ना के आदिवासी परिवारों ने केन्द्रीय गृहमंत्री से 5 मिनट का वक्त माँगा था लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पन्ना के मुडिय़ा पहाड़ के परिवारों की 18 एकड़ जमीन और मकान भी फर्जी तरीके से पहले हीरालाल कोल के नाम से रजिस्ट्री कराई फिर उसे 90 लाख रुपये में बीजेपी उपाध्यक्ष अंकुर ित्रवेदी और उनके पिता खुन्ना महाराज ने खरीद ली। उक्त जमीन पर क्षेत्रीय सांसद का मकान बन रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी स्वाभिमानी होते हैं। उधर पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया ने जबलपुर जिले के आदिवासियों की जमीन भाजपा के नेताओं द्वारा हड़पने के आरोप लगाये हैं।

 

Created On :   18 Sep 2021 6:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story