Jabalpur News: संविधान केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि जीवंत दर्शन है

संविधान केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि जीवंत दर्शन है
  • वाल्मीकि समाज ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती
  • कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रतिभा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बाबा साहब के जीवन पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

Jabalpur News: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे ने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए, तभी हम एक समता मूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं।

विधायक अशोक रोहाणी एवं लखन घनघोरिया ने कहा कि बाबा साहब का मिशन तभी सफल होगा, जब हम उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रतिभा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बाबा साहब के जीवन पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। कवयित्री आशिया बानो, समीक्षा नन्हेट, संतोष चंदेलिया, अन्नू अंसारी, अमर जाधव और हेमंत मलिक ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अध्यक्ष रूप किशोर चौहान, तेज कुमार भगत, दिनेश मछंदर, राजेंद्र पथरोल, बलराम वाल्मीकि, गोविंद कुमार डागोर, धर्मदास बघेल, राजेश मट्टू, छन्नू परोचे, संतलाल खरे आदि उपस्थित रहे।

प्रतिमा पर किया माल्यार्पण- सीओडी श्रमिक सेवा संघ द्वारा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नेतराम ठेगेला की उपस्थिति में जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान नारायण प्रसाद, राजेन्द्र कोरी, प्रमोद खेस, मो. शमीम, अमित बेन, अरुण कुआर आदि उपस्थिति रहे।

इसी तरह बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव महिला समिति द्वारा अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भिक्षुणी वंदना, डॉ. प्रीति नाईक, स्मिता काम्बले, सविता लोखंडे, छाया धर्बडे सहित अन्य की मौजूदगी रही।

Created On :   16 April 2025 6:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story