स्वराज-भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा का प्रसारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में सरकारी प्रसारण संस्था दूरदर्शन एक नया कार्यक्रम लेकर आया है, जिसमें देश के ज्ञात और अज्ञात नायकों की कहानियों को बताया जा रहा है। स्वराज-भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा नाम से दूरदर्शन पर इस एपिसोड को 14 अगस्त से डीडी नैशनल पर प्रसारण शुरु है। इस एपिसोड का हर रविवार रात नौ बजे प्रसारण होगा।
यह पूरा कार्यक्रम 75 एपिसोड का है। मुंबई स्थित प्रोडक्शन हाउस कॉन्टिलो पिक्चर्स द्वारा निर्मित स्वराज नामक सीरीज, 1498 से भारत के नायकों और ऐतिहासिक कहानियों को उजागर करेगी। इस दौरान वास्को डी गामा का पहली बार भारत आने से लेकर भारत को आजादी मिलने तक की कहानी सुनाई जाएगी। यह आजादी का अमृत महोत्सव-भारत की आजादी के 75 साल पूरे करने के लिए केंद्र सरकार का अभियान है। यह सीरीज ताजा शो पौराणिक और ऐतिहासिक, जैसे संकटमोचन महाबली हनुमान और सोनी टीवी पर प्रसारित विघ्नहर्ता गणेश, कलर्स पर चक्रवर्ती अशोक सम्राट और ज़ी टीवी पर झांसी की रानी आदि कार्यक्रमों के बैच का हिस्सा है।
Created On :   14 Aug 2022 8:28 PM IST