ऑॅल इंडिया बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए सेक्ट कॉलेज के छात्रों का चयन

By - Bhaskar Hindi |16 Jan 2023 11:49 AM IST
सेक्ट कॉलेज ऑॅल इंडिया बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए सेक्ट कॉलेज के छात्रों का चयन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 में सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के बी.बी.ए द्वितीय वर्ष के छात्र अंकित साहू एवं स्वावलंबन पाठक का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिये चयन हुआ। मैंगलोर विश्वविद्यालय कर्नाटक में होने वाले बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की ओर से सेक्ट के छात्र अपना प्रतिनिधित्व करेगें।
छात्रों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र खरे, उप प्राचार्य श्री योगेन्द्र चौहान, संस्था के डीन एकेडिमिक नितिन कुमार मोढ़ एवं क्रीड़ा अधिकारी ममलेश कर्मा, समस्त एच.ओ.डी एवं समस्त फैकल्टी स्टाफ ने छात्रों को शुभकामनाये दी।
Created On :   16 Jan 2023 11:49 AM IST
Next Story