- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फडणवीस ने बताया - राजनीतिक ढोंग
फडणवीस ने बताया - राजनीतिक ढोंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस पर हल्ला बोल करते हुए कहा यह दोनों और उनके चार-पांच उद्योगपति मिलकर देश के संविधान पर आक्रमण कर रहे है। उन्होंने कहा कि जहां भी देखिए, वहां संविधान पर हमला हो रहा है। पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से गुरुवार को दिल्ली में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में पीडित बच्ची के लिए न्याय की मांग और एससी समुदाय पर बढते अन्याय-अत्याचारों को लेकर जंतर-मंतर पर हल्ला बोल प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। संसद हल्ला बोल के नाम से आयोजित प्रदर्शन में राहुल गांधी ने आगे कहा कि आजादी से पहले हमारे अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को अंधेरे में रखा जाता था, उन्हें उनका हक नहीं मिलता था। संविधान आने के बाद उनको उनका अधिकार मिला। कांद्रेस और बाबासाहब आंबेडकर ने मिलकर इन भाई-बहनों को उनका अधिकार दिया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि अब विपक्ष को संसद के भीतर किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, महिलाओं और अनुसूचित जाति के लोगों के मसलों पर आवाज नहीं उठाने दी जा रही है। उनके मुद्दों को उठाएं को हमें बात नहीं करने दी जाती है। देश के इतिहास में पहली बार संसद के भीतर सांसदों को पीटा गया, धक्का-मुक्की की गई। राहुल ने कहा कि किसान जब अपने अधिकार मांगते है तो नरेन्द्र मोदी उन्हें देशद्रोही और खलिस्तानी बोलते हैं। उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता को सब कुछ समझ में आ रहा है। देश के गरीबों, किसानों और मजदूरों में एक आवाज सुनाई दे रही है। एक दिन यह आवाज तूफान बन जाएगी और यही तूफान नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाएगा।
मत भूलों की आंबेडकरवादी न्याय के लिए लड़ने वाले लोग हैं-ऊर्जा मंत्री राऊत
महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नितिन राऊत ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोल करते हुए कहा कि मोदी सरकार की मानसिकता दलित विरोधी है। वह मानती ही नहीं है कि अनुसूचित जाति की बेटी भी इस देश की हो सकती है। लेकिन इन्हें पता नहीं है कि हम आंबेडकरवादी लोग है। न्याय के लिए लड़ जाने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि एससी लोगों के साथ अन्याय-अत्याचार के खिलाफ राहुल गांधी और कांग्रेस लड़ रहे है और इस समुदाय के साथ इन्हीं की ताकत खड़ी रहती है। दिल्ली की बच्ची को न्याय के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। डॉ राऊत ने कहा कि बाबासाहेब के विचारों की स्वीकृति ही इस देश की व्यवस्था में सुधार कर सकती है। भाजपा की सरकार ने एससी के छात्रों की स्कॉलरशीप या तो रोक दी है या अटका रखी है। ये निकम्मी सरकार नही चाहती है कि एससी समुदाय के बच्चे पढ-लिखकर आगे बढे, लेकिन सच्चाई तो ये है कि अब ये सरकार ही आगे नहीं बढेगी। अब एनुसूचित जाति के लोग भाजपा की हकीकत समझ चुके है और इनको सबक सिखाएंगे।
राजनीतिक ढोंग है नितिन राऊत का संसद घेरावः फडणवीस
विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तथा कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नितिन राउत द्वारा दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ हुए अत्याचार की घटना के खिलाफ संसद घेराव को राजनीतिक ढोंग करार दिया है। गुरुवार को नई मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि दिल्ली की घटना दुखद है लेकिन राऊत का दिल्ली में आंदोलन केवल एक ढोंग है क्योंकि सबसे अधिक दलितों पर अत्याचार की घटनाएं महाराष्ट्र में राऊत के नाक के नीचे हो रही हैं पर राऊत ने महाराष्ट्र में अपनी सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठाया। भाजपा नेता ने कहा कि राऊत किसी पीड़ित परिवार से मिलने भी नहीं गए। फडणवीस ने कहा कि बीते कई महीनों में नागपुर के नरखेड व टिमकी, औरंगाबाद के सिल्लोड, पुणे, कोल्हापुर, बीड़, बुलढाणा, जालना, नांदेड़, जलगांव, अहमदनगर में अनुसूचित जाति के युवतियों और युवकों के साथ कई घटनाएं हुई हैं लेकिन राऊत ने इन घटनाओं पर कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवार को कई मदद नहीं की गई। इसके उलट वे उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जाकर आंदोलन कर रहे हैं। राऊत केवल राजनीति के लिए दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं।
Created On :   12 Aug 2021 9:13 PM IST