जेल में कैदी होंगे साक्षर,लगाई जाएगी क्लास

Prisoners in jail will be literate, classes will be held
जेल में कैदी होंगे साक्षर,लगाई जाएगी क्लास
सिवनी जेल में कैदी होंगे साक्षर,लगाई जाएगी क्लास

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिला जेल में निरक्षर कैदियों को अब साक्षर किया गया जाएगा। इसके लिए बकायदा यहां पर क्लास लगाई जाएगी। दरअसल, जेल प्रबंधन ने तय किया है कि जेल में निरक्षर कैदियों को साक्षर किया जाए। इसके लिए कोहका फाउंडेशन ने यहंा ंपर कैदियों को पढ़ाने के लिए प्रारंभिक कार्रवाई शुरु कर दी। जेल में २० कैदियों की लिस्ट तैयार की गई है जिन्हें पढ़ाया लिखाया जाएगा।
ऐसा होगा काम
जानकारी के अनुसार जेल के अंदर हॉल में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इसी के माध्यम से शिक्षक कैदियों को पढ़ाएंगे। पढ़ाई के लिए मटेरियल भी उपलब्ध कराए जाएंगे। दोपहर १२ से एक बजे तक क्लास चलेगी। तीन माह तक कैदियों को उस स्थिति में तैयार किया जाएगा कि वे किसी किस पेज में क्या लिखा है वह पढ़ सकें। यहां तक की वे लिखना भी जान जाएं। इसमें गणित भी सिखाई जाएगी।
ये भी हुए काम
ज्ञात हो कि जेल में इग्नू की कक्षाएं भी लगाई गई थी। यहां पर कैदियों ने बकायदा  फार्म भरा और जेल में ही परीक्षाएं दी थी। इसमें अधिकांश कैदी भी परीक्षा पास कर चुके हैं। हालांकि अभी इग्नू का कोई कोर्स  संचालित नहीं है। जेल प्रबंधन ने पहले ही ऐसे कैदियों को तैयार किया था जो कि इग्नू की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इनका कहना है
जेल के अंदर ही प्रौढ़ शिक्षा के लिए काम होगा। यहां पर एक घंटे की क्लास लगाई जाएगी। इससे कैदी साक्षर होंगे। जल्द ही इस पर काम शुरु कर दिया जाएगा।
 

Created On :   8 July 2022 5:29 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story