- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले फरार...
अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर। पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना द्वारा आगामी पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरीक्षक जयहिन्द शर्मा के नेतृत्व में थाना देवेन्द्रनगर के अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के प्रकरण क्रमांक 38/2019 में विशेष न्यायालय पन्ना पाक्सो एक्ट में फरार स्थाई वारंटी अवधेश कुमार कुशवाहा पिता सियाराम कुशवाहा उम्र 37 वर्ष निवासी सलेहा रोड देवेन्द्रनगर हाल ग्राम बडेरा थाना जसो जिला सतना म.प्र. को सायबर सेल पन्ना के सहयोग से पुलिस टीम देवेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १० जून २०२२ को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पन्ना में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र बहादुर सिंह, आरक्षक आदित्य कुशवाहा, महरवान सिंह, रामकरण प्रजापति, अमर सिंह, रामनिरंजन कुशवाहा, भरत पाण्डेय, थाना गुनौर से प्रधान आरक्षक बिमलेश तिवारी, आरक्षक अशोक सिंह एवं सायबर सेल पन्ना का विशेष योगदान रहा है।
Created On :   11 Jun 2022 3:26 PM IST