- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर : कोरोनाकाल के 15 महीने में...
नागपुर : कोरोनाकाल के 15 महीने में हुआ 53 हजार बच्चोें का जन्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 15 महीने के बीच यानी कोरोनाकाल के दौरान उपराजधानी में बच्चों का जन्म दर खास प्रभावित नहीं हुई। 1 जनवरी 2020 से 31 मार्च 2021 तक की बात करें तो इसी बीच 53 हजार 857 बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें 27787 बेटे व 26 हजार 70 बेटियां शामिल हैं। इस दौरान मनपा ने 2 लाख 61 हजार 161 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए। आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर को मिली जानकारी के अनुसार 409 बच्चों की गर्भ में ही मृत्यु हो गई। जिनका प्री-मैच्योर्ड जन्म हुआ। इसमें 236 बेटे और 173 बेटियां शामिल हैं। इस दौरान 39 हजार 360 लोगों की मृत्यु हुई, जिसमें 24 हजार 291 पुरुष व 15 हजार 69 महिलाएं शामिल हैं। इस साल पहले तीन महीने में ही 7 हजार 709 लोगों की मृत्यु हुई। मनपा ने 15 महीने में 2 लाख 61 हजार 161 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए। इससे मनपा को 84 लाख 79 हजार 815 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। मनपा प्रशासन के पास कितने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र लंबित हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। प्रसूति के दौरान कितनी महिलाओं की मृत्यु हुई, इसके आंकड़े भी मनपा का स्वास्थ्य विभाग नहीं दे सका।
Created On :   4 July 2021 3:55 PM IST