- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की...
प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/पांढुर्नां पांढुर्ना की एक 45 वर्षीय महिला और उसके नवजात की मौत का मामला रविवार को सामने आया। रविवार सुबह महिला के 19 वर्षीय बेटे ने मां और नवजात को अचेत अवस्था में देखा। बेटे ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने असुरक्षित तरीके से घर पर ही प्रसव का प्रयास किया। जिसकी वजह से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
बताया जा रहा है कि महिला के पति ने 18 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उसकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। वहीं एक 19 वर्षीय बेटा है। महिला गर्भवती हो गई। इस बात को महिला ने सभी से छुपाकर रखा था। शनिवार-रविवार दरमियानी रात महिला ने घर पर ही प्रसव की कोशिश की। असुरक्षित तरीके से प्रसव के चलते जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस दौरान महिला का 19 वर्षीय बेटा घर के दूसरे कमरे में था। उसका कहना है कि कूलर की वजह से उसे मां की आवाज सुनाई नहीं दी। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने गर्भावस्था के दौरान इलाज भी नहीं कराया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
दो डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम-
पुलिस ने मृत जच्चा-बच्चा का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की टीम से कराया है। टीम में डॉ.नितिन उपाध्याय और डॉ.शारदा शर्मा शामिल थी। बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान रक्तस्त्राव समेत अन्य जटिलताओं की वजह से जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर मामले की जांच के लिए एसआई संजीव त्रिपाठी, एएसआई एस.डेहरिया सहित महिला एसआई अस्पताल पहुंचे थे।
Created On :   9 Aug 2020 10:44 PM IST