- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे...
अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूला युवक।

डिजीटल डेस्क, पन्ना। अजयगढ़ थाना अंतर्गत माधवगंज में एक 36 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में ही फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव पिता गणेश यादव उम्र 36 वर्ष निवासी माधवगंज ने बीती 10 अप्रैल 2022 की शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर के अंदर ठाठ से फांसी लगा ली। परिजनों को सूचना मिलने पर तत्काल अजयगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया गया जहां से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव को फांसी के फंदे से उतारकर 11 अप्रैल 2022 को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीएम हाउस में पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है माधवगंज में भी मातम का माहौल बना हुआ है। युवक के द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने का कारण फिलहाल अज्ञात बना हुआ है जो पुलिस विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
Created On :   12 April 2022 7:22 PM IST