- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हर घर में जले चूल्हा, इसलिए गरीबों...
हर घर में जले चूल्हा, इसलिए गरीबों को दे रहे अनाज

By - Bhaskar Hindi |29 March 2020 11:23 PM IST
हर घर में जले चूल्हा, इसलिए गरीबों को दे रहे अनाज
डिजिटल डेस्क जबलपुर। कोरोना वायरस के खतरों के चलते लॉकडाउन की स्थिति में अपने घरों तक सीमित हुए लोगों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इसी के तहत पूर्व पार्षद दिलीप पटेल और युवा नेता अरविंद मिश्रा द्वारा गरीब व असहाय परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है। उनके द्वारा गरीब और असहाय व मजदूर वर्ग के लोगों को अनाज गेहूं,चावल और दाल वितरण किया गया है। उन्होंने शाही नाका, चपरिया मोहल्ला, एवं चंदन कॉलोनी गुरहा तालाब में आनाज वितरण किया है। इसके साथ ही चौधरी मोहल्ला, नब्बे क्वार्टर के पास की बस्ती में रहने वाले गरीब व्यक्तियों की मदद हेतु अनाज वितरण किया है। उनका कहना है कि यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
Created On :   29 March 2020 11:18 PM IST
Next Story