- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- रिश्ते के भाई ने किया संबंधों को...
रिश्ते के भाई ने किया संबंधों को किया कलंकित, चार साल की मासूम से दुराचार, हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रिश्ते के भाई द्वारा अपनी ही बहन के साथ रिश्ते को कलंकित करने की एक घटना सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किये जाने की घटना बरेला थाना क्षेत्र की है। इंसानी हैवानियत की शिकार बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मासूम को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस को बच्ची की माँ ने सूचना दी है कि उनकी 4 वर्षीय बेटी बाजू में रहने वाले मामा ससुर के यहाँ रोजाना की तरह खेलने गई थी। दोपहर लगभग 3:30 बजे घर वापस आई और गुप्तांग में दर्द होने की जानकारी दी। बच्ची दर्द से कराह रही थी और जब उससे दर्द की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि कन्नू भैया (परिवर्तित नाम) ने उसके साथ गलत काम किया है। उसने जांच की, तो उसके शरीर से खून निकल रहा था। शाम को पति एवं सास के काम से घर वापस आने पर उन्हें पूरी घटना बताई। शनिवार सुबह बेटी को मेडिकल लाकर इलाज हेतु भर्ती कराया गया।
नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपी जो कि 16 वर्षीय नाबालिग किशोर है को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने बयान में स्वीकार किया है कि उसने अपनी रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने किशोर का भी मेडिकल परीक्षण कराया है।
सौतेले ससुर ने किया बहू से रेप
तिलवारा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके सौतेले ससुर ने ही रेप कर दिया। बहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने राधेलाल बदला नाम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तिलवारा पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला घर में अकेली थी तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उससे रेप किया। वह पहले घर आया था और उसने बच्चों को स्कूल छोड़कर आने की बात कही और बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद सीधा अपने घर न जाकर महिला के घर पहुंच गया। उसके बाद उसने महिला से जोर जबरदस्ती की तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। महिला का पति जब घर लौटा तो महिला ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी उसे दी। उसके बाद महिला ने पति के साथ तिलवारा थाने पहुँचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज होने के बाद तुरन्त आरोपी की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह भागने की फिराक में है। उसी समय घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।
Created On :   21 July 2019 6:11 PM IST