- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बूथ समितियों को मजबूत करने के लिए...
बूथ समितियों को मजबूत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर .। ग्राम फुलवारी, भिलसांय, गिरवारा, सिलगी, ककरहा ग्राम के बूथों का भ्रमण कर समस्त कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री व पूर्व विधायक राजेश वर्मा एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीरा पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व बूथ को मजबूत करने की रूपरेखा बनाई गई। वहीँ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली गई। बूथ अध्यक्ष ने महामंत्रीगणों से चर्चा कर समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में निक्की पुनीत जायसवाल, भूपेंद्र विश्वकर्मा, विजय मिश्रा, एम.एल. विश्वकर्मा, अजय पटेल, रमेश गर्ग, अतुल तिवारी, जगदेव शर्मा, प्रमोद शुक्ला, राजेश गौतम, धीरेंद्र सिंह बागरी, आशीष बुंदेला, कल्याण सिंह नत्थू तिवारी, अवधेश पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, रामहेत कुशवाहा, तीरथ प्रसाद लोनिया, अजीत जैन, धीरेंद्र सिंह बागरी, रमाकांत शुक्ला, धुव्र चौबे, रूद्र सिंह बागरी, शिवरतन मिश्रा व कमलेश राजे उपस्थित रहे।
Created On :   31 Aug 2022 5:18 PM IST