- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गूंजे भारत माता के जयघोष, निकाली गई...
गूंजे भारत माता के जयघोष, निकाली गई तिरंगा रैली

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर .। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर सभी लोगों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं देवेंद्रनगर में भी इन दिनों घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा रैली में प्रशासनिक अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और स्कूली बच्चों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें समस्त समुदाय के स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। वही देवेंद्रनगर पुलिस और पत्रकारों के द्वारा थाना से बाइक रैली निकाली गई जो कि रेनबो पब्लिक स्कूल में पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर स्कूल के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर तिरंगा चुनरी यात्रा निकाली। यात्रा शासकीय रामसेवक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ में मिलकर एक बहुत बड़ी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो कि नगर में लगभग ०1 किलोमीटर की दूरी पर स्कूली बच्चों व पुलिस पत्रकारों और नगर के विभिन्न लोगों के साथ यात्रा यादगार बनी हुई। यात्रा में पुलिस के द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी और यात्रा देश के छोटे से छोटे बच्चों में भी उत्साह देखा गया। वहीं भारत माता की जयकारों के नारों से गुंजायमान हो रहा था। वही नगर में ऐसा कुछ लग रहा था कि जैसे कि भगवान स्वयं ही तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हो रहे हों। नगर के सतना रोड, चांदनी चौक, बस स्टैंड व नगर के विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए विद्यालयों में समाप्त हुई।
Created On :   13 Aug 2022 2:25 PM IST