- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- महिला आरक्षक से दुष्कर्म का प्रयास
महिला आरक्षक से दुष्कर्म का प्रयास

डिजिटल डेस्क जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला आरक्षक से उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। देवर द्वारा की गई ज्यादती को लेकर महिला आरक्षक ने बुधवार की रात थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी देवर को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने पहुँची महिला आरक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिंगरौली में पदस्थ है। उसका विवाह वर्ष 2017 में हुआ था। शादी के बाद से ही देवर उस पर बुरी नजर रखता था और अश्लीलता करता था। महिला ने यह बात अपने पति को बताई तो पति उसे लेकर अलग किराए के मकान में रहने लगा था। बुधवार को महिला अपना सामान लेने ससुराल पहुँची थी। वह अपने कमरे में थी उसी समय देवर कमरे में घुसा और महिला आरक्षक से झूमा-झटकी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह महिला आरक्षक वहाँ से भागी और अपने पति को घटना से अवगत कराया। उसके बाद पति के साथ थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
Created On :   29 Dec 2022 11:15 PM IST