New Delhi News: 13 को वसंत विहार में भव्य वाल्मिकी मेला, प्रसिद्ध गायक पवन द्रविड़ की प्रस्तुति

13 को वसंत विहार में भव्य वाल्मिकी मेला, प्रसिद्ध गायक पवन द्रविड़ की प्रस्तुति
  • भव्य वाल्मिकी मेले का आयोजन
  • मेले की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी
  • बाबा विराट नाथ जी महाराज सहित कई संत महंत पधार रहे हैं

New Delhi News : राजधानी के आरके पुरम स्थित बसंत गांव में 13 अक्टूबर को भव्य वाल्मिकी मेले का आयोजन किया रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन और वसंत विहार पार्षद हिमानी जैन इस वाल्मिकी मेले का आयोजन कर रहे हैं। बसंत गांव में दो दशक बाद भव्य वाल्मिकी मेले का आयोजन हो रहा है। मेले के आयोजनकर्ता अभिषेक जैन ने बताया मेले की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।

मेले में बच्चों के लिए फूड स्टॉल और झूले लगवाएं जा रहे हैं। साथ ही भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें वाल्मिकी भजनों के सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक पवन द्रविड़ अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। अभिषेक जैन ने बताया कि मेले में वाल्मिकी आश्रम, नेहरू पार्क से बाबा विराट नाथ जी महाराज सहित कई संत महंत पधार रहे हैं। मेले में उनके विशेष आशीर्वचन होंगे। इसके साथ यहां आने वाले सभी भक्तों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई है।

जैन ने बताया कि इस मेले में आसपास के क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त शिरकत करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की निश्चित समय पर आकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। वसंत विहार की पार्षद हिमानी जैन ने बताया कि आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं की कई टीमें बनाई गई हैं।

Created On :   10 Oct 2024 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story