New Delhi News: जय हिंद पदयात्रा में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री रक्षा निखिल खडसे

- केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल राज्य मंत्री है रक्षा निखिल खडसे
- जय हिंद पदयात्रा में शामिल होंगी
New Delhi News. केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को अंडमान द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में ‘जय हिंद पदयात्रा’में शामिल होंगी। नेताजी के अदम्य साहस के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘मेरा युवा भारत’ के 1500 से अधिक स्वयंसेवक शामिल होंगे। नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पोर्ट ब्लेयर में आयोजित ‘जय हिंद पदयात्रा’ लगभग 5 किलोमीटर का मार्ग तय करेगी। पदयात्रा फ्लैग पॉइंट से शुरू होकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक नेताजी स्टेडियम पर समाप्त होगी।
नेताजी के योगदान का सम्मान करने और स्वतंत्र व प्रगतिशील भारत के उनके दृष्टिकोण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Created On :   22 Jan 2025 7:30 PM IST