New Delhi News: सुप्रिया सुले ने कहा - उत्तर भारत को महाराष्ट्र से जोड़ने का सूत्र है मराठी भाषा

सुप्रिया सुले ने कहा - उत्तर भारत को महाराष्ट्र से जोड़ने का सूत्र है मराठी भाषा
  • दिल्ली में अपनी सशक्त पहचान बनाएं मराठी लोग
  • उत्तर भारत को महाराष्ट्र से जोड़ने का सूत्र है मराठी भाषा

New Delhi News. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की वरिष्ठ नेता व सांसद सुप्रिया सुले ने मराठी भाषा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा है कि यह भाषा उत्तर भारत और महाराष्ट्र को जोड़ने वाला एक सूत्र है। उन्होंने कहा कि मराठी लोगों ने पिछले कुछ समय में राजधानी दिल्ली में अपनी पहचान बनाई है। आज इसे और अधिक प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में “मराठी भाषा, मराठी लोग और दिल्ली” विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सुप्रिया सुले ने यह विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर किया कि मराठी लोगों को दिल्ली में अपनी सशक्त पहचान बनानी चाहिए तथा मराठी संस्कृति को फलने-फूलने में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। इस संगोष्ठी का आयोजन सरहद नामक संस्था द्वारा किया गया था।

संगोष्ठी में सांसद सुप्रिया सुले, अमोल कोल्हे, अरविंद सावंत, मेधा कुलकर्णी समेत विभिन्न गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सुप्रिया सुले ने कहा कि मराठी भाषा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा। आगामी अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और यह उत्तर भारत और महाराष्ट्र को जोड़ने वाला एक सूत्र है।

सांसद अरविंद सावंत ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई जैसे शहरों में विभिन्न केंद्रीय सरकारी प्रतिष्ठानों में मराठी अधिकारी होने चाहिए। वहीं, मेधा कुलकर्णी ने कहा कि मराठी साहित्य का व्याकरण शुद्ध होना चाहिए।

Created On :   6 Feb 2025 9:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story