New Delhi News: पैराकोट ग्लाइफोसेट की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगे - भारतीय किसान संघ

पैराकोट ग्लाइफोसेट की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगे - भारतीय किसान संघ
  • ग्लाइफोसेट की बिक्री मुफ्त में कैंसर बांटने जैसा है
  • पैराकोट ग्लाइफोसेट की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगे

New Delhi News. भारतीय किसान संघ ने भारत में ग्लाइफोसेट की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने यहां कहा कि कृषि मंत्रालय ने स्वास्थ्य व सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण ग्लाइफोसेट पर 21 अक्टूबर 2022 को अधिसूचना जारी कर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन आज भी ग्लाइफोसेट जहर से बने उत्पादों को देश के किसानों को उपयोग करने के लिए परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

मिश्र ने कहा कि ग्लाइफोसेट जैव विविधता के लिए खतरा है और जल, मिट्टी व हवा को जहरीला बनाता है। यह मुफ्त में कैंसर बांटने जैसा है। इससे होने वाले प्रभावों के लिये किसानों को दोषी ठहराना गलत है। उन्होंने कहा कि ग्लाइफोसेट से बने उत्पादों की भारत में बिक्री होना चिंताजनक है और देश के नागरिकों के स्वास्थ्य व पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है। इस पर तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है। यह हत्या से भी गंभीर अपराध है। जानकारी के मुताबिक श्रीलंका, नीदरलैंड, फ्रांस, कनाडा जैसे लगभग 35 देशों ने ग्लाइफोसेट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत में इसे केवल चाय के बागानों में ही इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। इस पदार्थ का कहीं और इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।

Created On :   20 March 2025 8:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story