New Delhi News: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर नड्डा-शाह ने प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ की मंत्रणा

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर नड्डा-शाह ने प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ की मंत्रणा
  • पार्टी के संभावित उम्मीदवारों को लेकर हुई चर्चा
  • ज्यादातर सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिया गया
  • 16 को होगी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक

New Delhi News महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के आला नेताओं के साथ महाराष्ट्र भाजपा के कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में गठबंधन और पार्टी के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश सरकार में मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील, पूर्व केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, पार्टी नेता पंकजा मुंडे आदि प्रमुखता से मौजूद थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आज की बैठक में लगभग 100 सीटों

16 को होगी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : 16 अक्टूबर को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। महाराष्ट्र के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार या गुरूवार को आ सकती है। पहली सूची में राज्य सरकार में भाजपा कोटे के मौजूदा मंत्री और वरिष्ठ विधायकों का नाम शामिल रहने की संभावना है।

Created On :   15 Oct 2024 7:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story