New Delhi News: द्विपक्षीय वार्ता - ओम बिरला से मिले मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष

By - Bhaskar Hindi |12 March 2025 6:11 PM IST
- द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन हुआ
- ओम बिरला से मिले मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष
New Delhi News. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जस्टिन टोकली के नेतृत्व में भारत आए संसदीय शिष्टमंडल से मुलाकात की। लोकसभा अध्यक्ष ने संसदीय शिष्टमंडल को भारतीय संसद की कार्यप्रणाली और बजट सत्र की प्रक्रिया की जानकारी दी।
मेडागास्कर के संसदीय शिष्टमंडल और लोकसभा अध्यक्ष के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित हुई। इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि भारत और मेडागास्कर के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं। दाेनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति और आपसी संपर्क का सैकड़ों वर्ष पुराना इतिहास है। उन्होंने कहा कि मेडागास्कर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। दोनों देशों की साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने में सहायक है।
Created On :   12 March 2025 6:11 PM IST
Next Story