New Delhi New: दिल्ली में बदल जाएगा कांग्रेस मुख्यालय का पता, सोनिया गांधी करेंगी उद्घाटन

- सोनिया गांधी करेंगी इंदिरा भवन का उद्घाटन
- कांग्रेस मुख्यालय का पता बदलेगा
New Delhi News. दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का पता बुधवार से बदल जाएगा। पिछले 47 वर्षों से 24, अकबर रोड से कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का संचालन होता था, लेकिन 15 जनवरी की सुबह 10 बजे से कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9 ए कोटला रोड होगा। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगी। कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम ‘इंदिरा भवन’ रखा गया है। कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और सीडब्ल्यूसी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय की नई इमारत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इंदिरा भवन को पार्टी और उसके नेताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आधुनिक सुविधाएं हैं। यह प्रतिष्ठित भवन कांग्रेस पार्टी के दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसने भारत के राजनीतिक और सामाजिक ताने-बाने को आकार दिया है।
Created On :   14 Jan 2025 8:28 PM IST